महिला को स्नान कब करना चाहिए ? Best Bathing Time

 

morning tips : सुबह उठकर महिलाएं करें ये काम, मां लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा

महिला को स्नान कब करना चाहिए ? Best Bathing Time


घर परिवार में सुख समृद्धि रहे इसलिए सनातन धर्म में हरेक कार्य का नियम बनाया गया है। महिला को स्नान कब करना चाहिए ? Best Bathing Time , स्नान करने की विधि क्या है ? स्नान के नियम क्या हैं। जानिए विस्तार से


स्त्रियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। महिलाएं स्वस्थ हो तो घर भी फलता फूलता है।  शास्त्रों में सुबह के कुछ विशेष कार्य बताए गए हैं जो महिलाओं को जरुर करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी सदा घर-परिवार पर मेहरबान रहती है। 


हिन्दू धर्म के अनुसार सूर्योदय से पूर्व स्नान करना महिलाओं को स्वास्थ लाभ देता है। स्नान करने से तन के साथ मन भी शुद्ध होता है। सुबह के समय मस्तिष्क अधिक क्षमता के साथ सकारात्मक विचार ग्रहण करता है।  स्त्रियों के जिम्मे कई काम होते हैं, मानसिक शांति होगी तो महिलाएं बेहतर तरीके से अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगी। इससे घर में बरकत होगी। 


हिन्दू शास्त्रों के अनुसार वैसे तो सभी के लिए सूर्योदय से पूर्व जागना फलदायी होता है , लेकिन घर की महिलाएं का ऐसा करना शुभ फल प्रदान करता है।  ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, तेज बुद्धि, स्वास्थ्य लाभ मिलता है। 


घर की स्त्रियों पर काम और अन्य जिम्मेदारियों का बहुत दबाव होता है। बावजूद इसके स्त्रियों को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए और वो भी प्रातःकाल सुविधानुसार उठ जाने पर।

यहाँ पढ़ें - गर्मियों में कौन सी क्रीम लगाएं? What are summer face packs for combination skin?


 शास्त्रों के अनुसार स्नान के बाद ही महिलाओं को रसोई में प्रवेश करना चाहिए।  इससे सदा देवी अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का वास होता है। अन्न धन की कभी कमी नहीं आती। 

स्त्रियों को अधिक साफ़ और स्वस्थ रहते की आवश्यकता होती है | इसलिए जब भी समय मिले आपको स्नान अवश्य करना चाहिए।

जहां प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है | खासकर जो महिलाएं रोजाना सुबह नहाकर तुलसी को जल अर्पित करती हैं , गृह कलेश नहीं होता ,माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

 

स्नान के नियम क्या हैं। स्नान करने की विधि क्या है ? 



भोजन के तुरंत बाद , लम्बी बीमारी में , महानिशा ( रात्रि के मध्य ) में , बहुत वस्त्र पहनकर नहीं नहाना चाहिए। अज्ञात जलाशय में स्नान करने से बचना चाहिए।

बिना शरीर की थकावट दूर किये और बिना मुख धोये स्नान नहीं करना चाहिये। सूर्य की धूप से आते ही व्यक्ति यदि तुरन्त ( बिना विश्राम किये) स्नान करता है , तो उसकी दृष्टि मन्द पड़ जाती है और सिर में पीड़ा होती है , सर्द गर्म से पीड़ित हो जाता है। 

काँसे के पात्र से निकाला हुआ जल बहुत अशुद्ध होता है। इस कारण यह जल स्नान और देव पूजा के योग्य नहीं होता । ऐसा जल स्नान के योग्य नहीं माना जाता। 

पुरुष को हमेशा सिर के ऊपर से स्नान करना चाहिये , सबसे पहले पानी सर पर डालना चाहिए। सिरको छोड़कर स्नान नहीं करना चाहिये। सिर के ऊपर से स्नान करने से ही देव कार्य तथा पितृ कार्य करने चाहिए।  

सबह उठते ही तुरंत क्यों नहीं नहाना चाहिए ?

हिन्दू शास्त्रों में भी प्रातः काल स्नान करने का वर्णन है। जो लोग दिन में नहाते हैं , या सूर्य उदय होने के बाद नहाते हैं , वे लोग अपने आपको अनेकों बीमारियों में जकड़ लेते हैं। लेकिन बात आती है कि क्या हमें प्रातः उठते ही एकदम से नहा लेना चाहिए ?

सूर्योदय के पहले या तुरंत बाद स्नान करना बहुत अच्छी आदत है। प्रातः काल नहाने से हमारे शरीर की सुस्ती दूर हो जाती है और हम तरो ताजा महसूस करते हैं। अगर हम प्रातः काल स्नान नहीं करते हैं , तो हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता है और हम थका हुआ महसूस  करते हैं।

कुछ लोगों की आदत होती है , कि वे जैसे ही बिस्तर से उठते हैं , तुरंत बाथरूम में जाकर स्नान करने लग जाते हैं। ऐसा करना हानिकारक है , हम अपने आप को रोगी बना रहे होते हैं।

 सुबह हमारे शरीर का तापमान बढ़ा हुआ होता है। और जब हम स्नान करते हैं , तब हमारे शरीर का तापमान एकदम से कम हो जाता है , इससे हमारे शरीर के अंगों में भी शिथिलता आ जाती है जो शरीर के लिए हानिकारक है ।

इसलिए प्रातःकाल सो कर उठने के कुछ देर बाद ही हमें स्नान करना चाहिए। ताकि हमारे शरीर का तापमान नॉर्मल हो जाए और हम अपने आप को तंदुरुस्त महसूस कर सकें।

आशा है , इन सवालों के जवाब मिल गए होंगे , महिला को स्नान कब करना चाहिए ? Best Bathing Time , स्नान करने की विधि क्या है ? स्नान के नियम क्या हैं। कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए। 

जानकारी अच्छी लगी तो फॉलो कीजिए और दायीं और लाल घंटी को दबा दीजिए , ताकि अगली पोस्ट जल्दी से जल्दी आपके पास पहुंचे , धन्यवाद

यहाँ पढ़ें - क्या पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना चाहिए ? Is naked bath right

सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने