भगवान से प्रार्थना में क्या मांगे ? भगवान से क्या मांगना चाहिए ? ( right way to pray in hindu temple )

 

जी हाँ  - प्रार्थना ... सीधे शब्दों में कहें तो निवेदन। जब संसार के समक्ष झुककर हम कुछ मांगते हैं , तो वो प्रार्थना नहीं, सहज निवेदन होता है। सुनवाई हो या ना हो कोई जरूरी नहीं।


भगवान से प्रार्थना में क्या मांगे ? भगवान से क्या मांगना चाहिए ? ( right way to pray in hindu temple )



भगवान से प्रार्थना में क्या मांगे ? भगवान से क्या मांगना चाहिए ?


 यही निवेदन संसार से परे, परमात्मा को मनाने के लिए हो तो वो प्रार्थना बन जाता है। सच्चे दिल से करो तो उसके दरबार में सुनवाई जरूर होती है। 


लोग अपनी कठिन मेहनत और दिमाग के बलबूते से काबिल तो बन जाते हैं , लेकिन कुछ मौकों पर हमारी काबिलियत भी हमारे काम नहीं आ पाती। कुछ मौके ऐसे होते हैं , जब कुछ चीजों पर हमारा ज़ोर नहीं चलता। इसी को बुरा दौर भी कहते हैं। 


और इंसान की फितरत ही ऐसी है , कि बुरे दौर में ही उसे ईश्वर की याद आती है।  तब वह उनकी शरण जाकर उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करने लगते हैं।


आप एक बात ज़रूर मानेंगे कि ईश्वर भी सभी की प्रार्थना नहीं सुनता।


 अगर आप चाहते हैं कि आपकी पुकार भगवान तक पहुंचे तो आपको प्रार्थना करने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए।  


कलयुग का कौन सा मंत्र सर्वश्रेष्ठ है , most powerful mantra in vedas


 प्रार्थना का अर्थ


अपने इष्ट देव से अपने दिल की बात कहना ही प्रार्थना है। इससे व्यक्ति अपनी मनोकामना पूर्ति का प्रयास करता है। वैसे, तंत्र, मंत्र, ध्यान और जाप भी प्रार्थना का ही एक रूप है। 


प्रार्थना छोटे स्तर पर काम करती है। और प्रार्थना की  वजह से प्रकृति में आपके अनुरूप बदलाव आते है।कोई प्रार्थना एक साथ कई लोग करें तो वह ज्यादा प्रभावशाली होती है। इससे व्यापक स्तर पर बदलाव आता है। 


एक साथ प्रार्थना करने पर प्रकृति में तेजी से बदलाव होता है। जैसे पूरा गांव मिल कर भगवन से बरसात की प्रार्थना करता है , तो वो सुनी जाती है। 


भगवान से क्या नहीं मांगना चाहिए ?


हमको भगवान से कुछ मांगना ही नहीं चाहिए। क्योंकि भगवान को पता है कि ,आप को क्या चाहिए और आपके कर्मों को अनुसार क्या मिलना चाहिए।

अच्छे कर्म करिए। कुछ दूसरों के लिए भी करिए। यह कर्म भगवान को अर्पित कर दीजिए। सब सही होगा। भगवान से दुसरे के लिए बददुआ नही मांगनी चाहिए।


श्री मान जी वो भगवान है ,  उन्होंने सारी सृष्टि का निर्माण किया है | उनको सब पता है कि किस इंसान को क्या जरूरत है |

और भगवान आपकी मांगी हुई चीज नही देगा , वो तो वही देगा जिसकी आपको सही में जरूरत है इसलिए कभी भगवान से कुछ मत मांगों |

 निस्वार्थ भाव से उनसे प्रार्थना करो जिस चीज की आपको जरूरत होगी वो आपको अपने आप जरूर मिल जायेगी। 

प्रार्थना में यदि अपने लिए कुछ मांगना है , तो स्वयं परमात्मा को मांगिए।  लेकिन दूसरों के लिए भी सुख-शांति की कामना कीजिए। इस तरह की गई पूजा नि:स्वार्थ प्रार्थना कहलाती है और फलित होती है , उसका पुण्य आपको मिलता है।


कोशिश करें कि कभी-कभार ईश्वर से किसी ऐसे इंसान के लिए भी कुछ मांगे जो आपसे जुड़ा नहीं है, इसका सीधे आपसे किसी प्रकार का लाभ या हानि का कोई संबंध ना हो। 


मन ही मन भगवान से क्या बातें करें ? क्या मांगे ?

1- हे मेरे प्रभु  -  मेरी इच्छा कभी पूर्ण न हो ,  सदैव आपकी ही इच्छा पूर्ण हो , क्योंकि मेरे लिए क्या सही है , ये मुझसे बेहतर आप जानते हैं ।

2 - हे मेरे प्रभु  -  मेरे मन, कर्म और वचन से , कभी किसी को भी थोड़ा सा भी दुःख न पहुँचे , यह कृपा बनाये रखें |

3 - हे मेरे प्रभु  -  मैं कभी न पाप करूँ ,  न होता देखूं ,  न सुनू ,  और न ही कभी किसी के पाप का बखान करूँ ।

4 - हे प्रभु  -  शरीर के सभी इन्द्रियों से आठो पहर , केवल आपके प्रेम भरी लीला का ही आस्वादन करता  रहूँ ।

5 - हे प्रभु  -  प्रतिकूल से प्रतिकूल परिस्थिति में भी , आपके मंगलमय विधान देख सदैव प्रसन्न रहूँ ।

6 - हे परम पिता परमात्मा  -  अपने ऊपर महान से महान विपत्ति आने पर भी , दूसरों को सदैव सुख ही दिया करूँ ।

7 - हे परम पिता परमात्मा  -  अगर कभी किसी कारणवश ,  मेरे वजह से किसी को दुःख पहुँचे... तो उसी समय उससे हाथ जोड़कर क्षमा माँग लूँ ।

8 - हे मेरे प्रभु -  आठो पहर रोम रोम से , केवल आपके नाम का ही जप होता रहे ।

9 - हे मेरे प्रभु  -  मेरे आचरण श्रीमद्भगवद्गीता और श्रीरामचरितमानस के अनुकूल हों ।

10 - हे परम पिता परमात्मा -  हर हाल  में मुझे आपके ही दर्शन हों ।

आशा करते हैं ,इन प्रश्नों के उत्तर मिलगये होंगे , भगवान से प्रार्थना में क्या मांगे ? भगवान से क्या मांगना चाहिए ? ( right way to pray in hindu temple ) कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए। जानकारी अच्छी लगी तो blog  फॉलो कीजिए। जय श्री राधे 

कैसे पता चले कि कुलदेवी कौन है , how to know who is kuldevi


सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने