कैसे निकले कर्ज के जंजाल से , any astrological remedies get rid of loan ( 9 tips )

 

जिंदगी की मौज वही ले सकता है , जिसके सिर पर कर्जे का बोझ ना हो। 

कैसे निकले कर्ज के जंजाल से , any astrological remedies get rid of loan ( 8 tips )


 बिना पैसे के कर्ज से आसानी से बाहर कैसे निकलें ? सब कुछ संभव है | भगवान एक रास्ता बंद करता है , तो चार और रास्ते खोल देता है , निराशा तब होती है ,जब वो दिखाई नहीं देते ,और कुछ लोग रास्ता खोजने की बजाय रोना शुरू कर देते हैं | 

कुछ सवाल सभी पूछते हैं जैसे , मेहनत करते हो फल नहीं मिलता ? कैसे निकले कर्ज के जंजाल से | any astrological remedies get rid of loan , जल्दी कर्ज उतारने के टोटके , कर्ज उतारने की दवा , कर्ज चुकाने का आसान तरीका , कर्ज क्यों होता है , कर्ज चुकाने का सही समय , लाल किताब कर्ज मुक्ति उपाय।कर्ज उतारने के लिए कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?कर्ज के देवता कौन है ? इस लेख में विस्तार से बताया हुआ है। 

सही तंत्र उपाए यदि कर दिया ,सच्चा साधक यदि मिल गया | भगवान ने जो रास्ते खोले हैं वो भी दिखने लग जायेंगे |


कर्ज एक ऐसा दलदल है, जिसमें एक बार फंसने पर व्यक्ति उसमें धंसता ही चला जाता है। शास्त्रों में मंगलवार और बुधवार को कर्ज के लेन-देन के लिए निषेध किया है। मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवन पर्यंत ऋण नहीं चुका पाता तथा उसकी संतानें भी कर्जों में डूबी रहती हैं।


                        कर्ज निवारण के सटीक और सिद्ध उपाय 


1 - धन- समृद्धि हेतु सिद्ध उपाय 


यदि आपकी आर्थिक स्थिति खराब है , धनागमन के सारे प्रयास व्यर्थ जा रहें है। जितनी मेहनत करते हो उतना लाभ नहीं होता। 


तो शुक्रवार  रात्रि भगवती को भोग लगाकर ( किसी भी सफेद मीठी वस्तु का ) एवं घी का दीपक जलाकर निम्न मन्त्र का 7 माला जप रूद्राक्ष की माला से रात दस बजे के बाद करें एवं प्रातःकाल वो प्रसाद सबको बांट दें। 7 शुक्रवार कीजिए। कुछ ही समय में शानदार परिणाम दिखने लगेगा। 


मन्त्र- ऊँ तारात्रिपुरायै नमः ऋद्धिं वृद्धिं कुरु कुरु स्वाहा ।।


2 - ये कीजिए लक्ष्मी कृपा सदैव बनी रहेगी 


 रात्रि 10 बजे के बाद सब कार्यों से निवृत्त होकर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके घर में जमीन पर बैठ जाएं। सामने 5 तेल के और एक घी दीपक जलाएं। ये दीपक पूजा के दौरान बुझना नहीं चाहिए। 


दीपक के सामने सिन्दूर से रंगे चावलों की एक ढेरी बनाएं। फिर उस पर नारियल रखकर उसका कुंकुम, फूल, धूप तथा दीप से पूजन करें। 


और 108 बार - ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करें। 


उसके बाद चावल और नारियल को चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर वहां रख दें, जहां आप पैसा धन इत्यादि रखते हैं।


तरक्की के लिए किस देवता की पूजा करनी चाहिए , kis bhagwan ki pooja kare


3 - लक्ष्मी प्राप्ति के लिए यह एक चमत्कारी उपाय है


 हर कोई चाहता है कि उसके दुकान मे ज्यादा से ज्यादा लोग आये तो आज हम आपको उस मंत्र के बारे मे बताएंगे।आप चाहे किसी कार्यायल मे काम कर रहे हो या फिर कोई दुकान चला रहे हो उसके लिए यह मंत्र बहुत ही ज्यादा लाभदायक रहेगा।


 आप दुकान खोलने से पहले इस मंत्र का जाप 7 बार करें।बहुत बलशाली और सटीक उपाय है


ओम महालक्ष्मी च विहाहे विष्णुपत्नी च धीमहि तन्यो लक्ष्मी प्रचोदया।।


4 -  अमीर बनना है ?  कुबेर देवता का अमोघ मन्त्र


हिंदू धर्म में कुबेर भगवान धन के राजा माने जाते हैं। आज यहां हम कुबेर देव के ऐसे प्रभावशाली मंत्र के बारे में बता रहे हैं। जिनके जाप से जीवन में दरिद्रता दूर होती है। 


जो व्यक्ति इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करता है। उसे आर्थिक परेशानियों का सामना कभी नहीं करना पड़ता। किसी भी दिन प्रात नित्यकर्म से निवृत होकर इस मंत्र का 11 बार जाप कीजिए ,लगातार 41 दिन कीजिए। 


मंत्र - ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥


5 - अचानक धन प्राप्ति का उपाय


गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन मिल सकता है ,रुका या फंसा हुआ धन मिलने का योग बनता है ,कोई प्रॉपर्टी का काम अटका हुआ है तो वो सुलझता है।


यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिन तक करेंगे तो लाभ मिलेगा। यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो और भी ज्यादा असरकारक होगा।


6 - ये कीजिए लक्ष्मी कृपा सदैव बनी रहेगी 


 रात्रि 10 बजे के बाद सब कार्यों से निवृत्त होकर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पीले आसन पर बैठ जाएं। सामने 9 तेल के दीपक जलाएं। ये दीपक पूजा के दौरान बुझना नहीं चाहिए। दीपक के सामने सिन्दूर से रंगे चावलों की एक ढेरी बनाएं। 


फिर उस पर नारियल रखकर उसका कुंकुम, फूल, धूप तथा दीप से पूजन करें। उसके बाद चावल और नारियल को चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर वहां रख दें, जहां आप पैसा धन इत्यादि रखते हैं।


घर में बरकत क्यों नहीं होती ,reasons money will never come home

7 - माता लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए ?


मंत्र का लाभ तभी मिलता ,जब उसका जाप मनोयोग से किया जाता है  यह माता लक्ष्मी का महा मंत्र है। इसका जाप करने से स्थिर धन, दौलत और वैभव प्राप्त होता है। 


जैसे जैसे जाप की संख्या बढ़ती है ,वैसे वैसे लाभ शुरू होता है। सिद्ध मंत्र है ,7 दिन में परिणाम मिलेगा। सुबह नित्यकर्म से निवृत होकर करना है ,जाप इच्छानुसार कीजिए। घर में पवित्र जगह बैठ कर कीजिए। 


ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। 


8 - ये करते रहो - जिंदगी में मौज करोगे 


शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है. वे सभी भौतिक सुखों को देने वाली देवी हैं |  माता लक्ष्मी चंचला होती हैं, वे एक जगह स्थिर नहीं होती हैं | इसलिए स्थिर लक्ष्मी के लिए पूजा एवं मंत्र जाप आदि करते हैं | 


शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्र  का जाप करके उनको प्रसन्न कर सकते हैं | उनकी कृपा से आपके जीवन में धन-धान्य, वैभव, संपदा आदि की कोई कमी नहीं रहेगी | 


शुक्रवार सुबह  माता लक्ष्मी के सिद्ध मंत्र का कम से कम 108  बार जाप करे -- 


ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:


9 - कर्ज के देवता कौन है ?


धन के देवता - कुबेर देव का अमोघ मंत्र —


इस पैंतीस अक्षरी मंत्र के रचियता ऋषि विश्रवा हैं। और छंद बृहती है। ऐसी मान्यता है। 


कि यदि इस मंत्र का जाप तीन महीने तक लगातार किया जाए तो जीवन में धन-धान्य 


की कमी नहीं आती} मंत्र इस प्रकार है।


ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥


मंत्र जाप की विधि -- इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की तरफ मुख करके 108 बार करें।  


कि इस मंत्र को बेल के पेड़ के नीच बैठकर इसका 1 हजार  बार जप करने से सभी 


आर्थिक परेशानियों दूर हो जाती हैं।

आशा करते हैं ,इन प्रश्नों के उत्तर मिल गये होंगे , मेहनत करते हो फल नहीं मिलता ? कैसे निकले कर्ज के जंजाल से ( any astrological remedies get rid of loan ) जल्दी कर्ज उतारने के टोटके , कर्ज उतारने की दवा , कर्ज चुकाने का आसान तरीका , कर्ज क्यों होता है , कर्ज चुकाने का सही समय , लाल किताब कर्ज मुक्ति उपाय। कर्ज उतारने के लिए कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?कर्ज के देवता कौन है ?



कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए। जानकारी अच्छी लगी तो blog  फॉलो कीजिए। जय श्री राधे 

भाग्य बदलने का सूत्र क्या है ? 10 Ways to Change Your Destiny


सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने