राशि के अनुसार तिलक , माथे पर तिलक लगाने का मंत्र , indian culture

 

राशि के अनुसार तिलक कीजिए , मौज करोगे जिंदगी में


राशि के अनुसार तिलक , माथे पर तिलक लगाने का मंत्र , indian culture


क्या आप लगाते हैं ,राशि के अनुसार तिलक , माथे पर तिलक लगाने का मंत्र , तिलक करते समय मंत्र, तिलक धारण मंत्र ,indian culture , चलिए जानते हैं ,राशि के अनुसार तिलक कौन सा लगाना चाहिए। 


दुष्ट व्यक्ति भी तिलक लगा ले , तो समाज के लोग बात करते हैं , ये कब सुधर गया , इसको कब अक्ल आ गयी होगी ।


                        तिलक की महिमा ही न्यारी है। 


सज्जनो तिलक लगाकर ,किसी से धोखा मत कीजिए ,ये सनातन धर्म का प्रतिक है।लोग तिलक धारण करने वाले को देख कर सहज विश्वाश कर लेते है , कोई अच्छा ही इंसान होगा। 


हिन्दू / सनातन धर्म में तिलक लगाना सदा की परम्परा रही है | यह हिन्दू धर्म का प्रतीक भी है , हर मंगल शुभ कार्य का आरंभिक भाग भी है | तिलक के बिना सभी मंगल कार्य ,लगभग अधूरे हैं। 


ललाट पर जो भी तिलक देखता है , उस पर सात्विक प्रभाव पड़ता हैं , वो चाहिए कितना भी बड़ा अधिकारी हो । 


तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्व भी है , तिलक जिस भी पदार्थ का लगाया जाता हैं , उस पदार्थ की ज़रूरत अगर शरीर को होती हैं ,तो वह भी पूर्ण हो जाती हैं। इसलिए ही कहा जाता है , सनातन धर्म विज्ञानं की नीवं है। 


ज्यादातर चंदन, कुमकुम, तुलसी की मिट्टी, हल्दी, भस्म आदि का तिलक लगाने का विधि-विधान है। यदि कोई तिलक धारण का लाभ लेना चाहता है, लेकिन दूसरों को यह दिखाना नहीं चाहता, तो शास्त्रों में इसका भी उपाय बताया गया है। कहा गया है कि ऐसी स्थ‍िति में ललाट पर जल से तिलक लगा लेना चाहिए |


 तिलक धारण करने से व्यक्ति प्रभावशाली हो जाता है।  दरअसल, तिलक लगाने का मनोवैज्ञानिक असर होता है, क्योंकि इससे व्यक्त‍ि के आत्मविश्वास और आत्मबल में भरपूर इजाफा होता है l तिलक धारण करने वाले वयक्ति के बारे में लोग अच्छा ही सोचते हैं 


यदि आप अपनी राशि के अनुसार नियमित तिलक करते हैं , तो 30 दिनों में ही शानदार परिणाम आने लगते है | राशि के अनुसार तिलक लगाने गृहों के फलों को नियऩत्रित किया जा सकता ,और कमजोर ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है। और यही गृह सही फल प्रदान करने लगते हैं  |


मेष राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


मेष राशि के जातक को कुमकुम या रोली का तिलक धारण करना चाहिये। इस राशि का स्वामी मंगल देव है। शास्त्रों के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति बताया गया है। अत: मेष राशि के लोगों को मंगल से संबंधित चीजें जैसे लाल कपड़े, सोना, तांबे के बर्तन, केसर,का दान करना चाहिए। मंगल मुखी सदा सुखी। 


धनदायक शिव मंत्र क्या है , Dhandayak Shiv Mantra


वृषभ राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के व्यक्तियों को शुक्र को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए नियमित दही का तिलक लगाना चाहिए। शुभ कार्यों से कहीं जा रहे हों तो दही खाकर या दही देखकर घर से निकलें। कार्य सफल होगा। जिन लोगों की राशि वृषभ है , उन्हें चांदी के आभूषण, सफेद कपड़े धारण करना चाहिए।

 

मिथुन राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


इस राशि वालो को बुध देव को मजबूत करने के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। जो लोग मिथुन राशि के अंतर्गत आते हैं उन्हें कांसा, हरे वस्त्र, घी, पैसे, पन्ना, सोना, शंख, फल का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से आपके दुख-दर्द खत्म होने लगेंगे , और घर में सुख समृद्धि आएगी।


कर्क राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


स राशि के जातको का स्वामी चन्द्रमा है , जो सफेद चंदन के तिलक से प्रसन्न होते है | ज्योतिष के अनुसार चंद्र को मन का देवता बताया है। कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद-लाल वस्त्र, चांदी, घी, शंख, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करना श्रेष्ठ रहता है। किसी जरूरी काम से जाना हो , और काम बनने की आशंका हो तो सफेद वस्त्र धारण कीजिए , कार्य अति शीघ्र बनेगा। 


सिंह राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


इस राशि के सूर्य देव प्रतिनिधि हैं। सूर्य देव के सामान चमकना है , तो  लाल चंदन का तिलक धारण कीजिए ।सूर्य के स्वामित्व वाली एकमात्र राशि सिंह ही है। इस राशि के लोगों को दूध देने वाली गाय, लाल-सफेद वस्त्र, घी, शंख, मोती ,तांबा, केसर, मूंगा, चांदी,  का दान करना चाहिए। नियमित सूर्येदेव को जल अर्पित कीजिए , जिंदगी में मौज करोगे। 


कन्या राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


कन्या राशि के संगरक्षक बुध देव हैं , इनको  को प्रसन्न रखने के लिए अष्टगंध का तिलक धारण करना चाहिए । जिन लोगों की राशि कन्या है , उन्हें बुध से संबंधित वस्तुएं हरे वस्त्र, घी, पैसा, शंख, फल का दान करना श्रेष्ठ रहता है। बुध सदा सुद्ध। 


तुला राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


शुक्र देव तुला वाले जातकों के प्रतिनिधि है। शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना अति शुभ रहता है।  शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है। इससे धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 


वृश्चिक राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


मंगल देव स्वामी होने के कारण इन राशि वालों को सिंदुर का तिलक धारण करना चाहिए। गेंहू का दान मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिएअति  शुभ माना गया है। गेहूं से बनी रोटी गाय को भी खिला सकते हैं।  किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है , तो ऐसे में उस व्यक्ति को मंगलवार के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए ,मंगल ग्रह मजबूत होगा और आपका भाग्य चमकेगा , जीवन में सब मंगल ही मंगल होगा। 


धनु राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


गुरुवार इनका उत्तम दिन है। इस राशि के स्वामी गुरू हैं। इस राशि के जातक हल्दी का पीला तिलक लगाएं। गुरुवार को पीले फल-फूल, चने की दाल, पीला चंदन, पीली मिठाई , मक्के का आटा, चावल और हल्दी का दान करना अति शुभ है । सबसे बढ़कर है , केले का दान। ये चीजें दान करने से व्यक्ति धनवान बनता है और परिवार में खुशियां आती हैं , और गुरुदेव की कृपा बानी रहती है।


मकर राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


इस राशि के स्वामी शनि देव है | इनका स्वभाव मास्टर जी जैसा है , सही करोगे तो सही रहोगे। इनको काजल का तिलक लगाना श्रेष्ठ होता है।शनिवार को सात प्रकार का अनाज दान कीजिए। सात प्रकार के अन्न में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल कीजिए। जरूरतमंदों को , शनिवार को अनाज का दान करने से शनि दोष समाप्त होता है और शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। 


कुंभ राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


इस राशि के स्वामी भी शनि है। शनि देव को काले रंग का तिलक जैसे काजल या भस्म का तिलक सबसे प्रिय है। शनिवार को सरसों का तेल दान कीजिए , और शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक कीजिए। हमेशा शनि देव की कृपा रहेगी। 


मीन राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


इनके स्वामी गुरु है , गुरुवार इनके लिए अति शुभ होता है। इन राशि वालो को शुभ फल प्राप्त करने के लिए केसर का तिलक धारण करना चाहिए | गुरुवार को पीले फल-फूल, चने की दाल, पीला चंदन, मक्के का आटा, चावल और हल्दी का दान करना चाहिए। गुरुदेव देव प्रसन्न हों तो व्यक्ति धनवान बनता है और परिवार में खुशियां ,सुख समृद्धि आती हैं। जिंदगी में मौज करता है। 


आशा है आप उत्तर से संतुष्ट होंगे  ,राशि के अनुसार तिलक , माथे पर तिलक लगाने का मंत्र , तिलक करते समय मंत्र ,तिलक धारण मंत्र , indian culture , कोई और सवाल हो तो मैसेज कीजिए। जय श्री राधे 


जानकारी अच्छी लगी तो फॉलो कीजिए और दायीं और लाल घंटी को दबा दीजिए , ताकि अगली पोस्ट जल्दी से जल्दी आपके पास पहुंचे , धन्यवाद

Also read -  कौन सा तिलक लगाना श्रेष्ठ होगा , तिलक लगाने का मंत्र , tilak in hindu culture


सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने