शनि देव को कौन सा प्रसाद चढ़ाया जाता है ? How to make Shani Dev happy

 

शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान


शनि देव को कौन सा प्रसाद चढ़ाया जाता है ? How to make Shani Dev happy



कुछ सवाल हैं जो लोगों द्वारा पूछे जाते हैं , शनि देव को कौन सा प्रसाद चढ़ाया जाता है ? शनिवार को लोहा न खरीदना क्या अंधविश्वास है ? शनिवार के दिन नही खरीदनी चाहिए ये चीज़ें। शनिदेव को खुश करने के उपाय , शनि देव की दशा हटाने के उपाय क्या हैं। ध्यान से पढ़ें ,विस्तारपूर्वक बताया गया है। 



शनि देव की प्रसन्नता और कृपा प्राप्त करने के लिए लोग लाखों उपाय करते हैं। कोई तिल का दान तो कोई पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाता है।


 इसके अलावा भी शनिवार और शनि देव से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना ज़रुरी होता है। ताकि भूल से भी शनि महाराज क्रोधित ना हो और उनके प्रकोप से आप हमेशा बचे रहे।


कुछ चीजें वर्जित हैं , जो शनिवार के दिन नही खरीदनी चाहिए 


शनिवार के दिन कुछ चीज़ें खरीदकर घर में नहीं लानी चाहिए। कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने की खासतौर से शनिवार के दिन मनाही होती है,  इसके कुछ दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आज हम उन्हीं चीज़ों के बारे में आपको विस्तार से बताएँगे। 


शनिवार को लोहा खरीदना अशुभ मन जाता है 


 शनिवार के दिन ना तो लोहे की कोई वस्तु खरीदें और ना ही उसे घर में लाएं। इसके अलावा किसी भी दिन आप लोहे का सामान खरीद सकते हैं। 


वहीं शनिवार के दिन लोहे का दान करना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन लोहा खरीदेंगे तो शनिदेव के क्रोध का सामना ज़रुर करना पड़ेगा। किसी विद्वान ज्योतिष की सलाह लेकर वहां खरीदा जा सकता है। 


भूल कर भी मत खरीदिए , काले तिल


शनिवार को काले तिल के दान किया जाता है। इसके अलावा भक्त काले तिल शनिदेव पर भी चढ़ाते हैं।  इस दिन काले तिल खरीदने नहीं चाहिए , बल्कि इस दिन काले तिल का दान कीजिए।  दान के लिए पहले से ही काले तिल खरीद कर रख लें। 



काले रंग के चमड़े का सामान 


काले रंग की बेल्ट ,बैग , जूते शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को हर कार्य में असफलता का सामना ही करना पड़ता है। ऐसे सामान किसी और दिन खरीदने चाहिए। 


सभी प्रकार का नमक 


ध्यान रखें शनिवार के दिन और सूर्यास्त के बाद नमक भी नहीं खरीदना चाहिए।  कहते हैं अगर इस दिन नमक खरीद कर घर लाया जाए तो घर के सदस्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। आय के साधन नहीं जुड़ते ,तरक्की में बाधा आती है। 

.


शनिवार को खरीदने के लिए शुभ चीज 


झाड़ू , ऐसी चीज़ है , जो शनिवार के दिन खरीदने से आपको काफी फायदा पहुंचता है। आपकी झाडू खराब हो गई है और नई झाडू लाने के लिए शनिवार से बेहतर और कोई दिन नही।


 क्योंकि इस दिन झाडू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। झाड़ू लक्ष्मी जी का प्रतीक भी हैं। 


कंटक शनि क्या होता है ? what is shani dosha



शनि दोष के लक्षण क्या है ? शनि दोष के उपाय क्या हैं ?


शनि दोष को सभी प्रकार के दोषों में सबसे ज्यादा कष्टदायक माना गया है , ऐसा ज्योतिष शास्त्रों में माना जाता है।  शनि दोष के लक्षण स्वयं ही दिख जाते है। जीवन में नाकारात्मक ऊर्जा रहती है। कोई काम नहीं बनता ,तरक्की में में बाधा आती है। व्यक्ति का स्वास्थ्य भी साथ नहीं देता है।



 शनि दोष व्यक्ति के किये कर्मों पर निर्भर है। शनिदेव व्यक्ति के बुरे कर्मों का दंड उन्हें प्रदान करते है। जब व्यक्ति की राशि में शनि दोष लगता है तो आजीविका चलाने के लिए कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। 


आय के साधन बंद हो जाते हैं। घर में जिसको कमाना होता है , वो कमाता नहीं है , जिसको पढ़ना होता है , वो पढता नहीं। घर की महिलाएं ग्रह कलेश में लिप्त रहती हैं। कर्जे ,व्याधि घर में प्रवेश करना , साधारणतया शनि दोष की निशानी है। 

 

शनि दोष के लक्षण 


1 -  भगवान का हर बात में मजाक बनाना या नास्तिक होना। 


2 -  अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना। 


3 -  समय से पहले आँखें कमजोर होना। कम उम्र में बाल अत्यधिक झड़ना। सर में                                अधिक दर्द रहना। 


4 -  जरूरत से ज्यादा आलसी और चालाक होना।


5 -  मस्तिष्क में सदैव द्वन्द रहना। 


6 -चोरी करना, जुआ खेलना और सट्टे लगाना। अनैतिक कार्यों में लिप्त रहना। 


 शनि दोष के साधारण  उपाय 


1 -  शनिवार को काली वस्तुएं जैसे काला वस्त्र, काला तिल दान कीजिए। 


2 -  शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।  


3 -   शनिवार को शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। 

 

4 -  शमी के पेड़ ( खेजड़ी , जांटी ) की पूजा करने से शनि दोष में राहत मिलती है।  


5 - शनि देव को भोग में उड़द की खिचड़ी और मीठी पूरी चढ़ानी चाहिए। 


शनिदोष निवारण के आध्यात्मिक उपाय , पूजा पाठ


आप अपने रोजमर्रा के जीवन मे कुछ बदलाव लाकर भी ,कंटक शनि की अप्रसन्नता को दूर कर सकते हो। साधारण पूजा पाठ से शनि दोष के असर को कम किया जा सकता है। आपको नीचे दिए गए कुछ शनि दोष से बचने के उपाय को श्रद्धा और विश्वाश के साथ करना है।


1 - शनिवार को शनि मंदिर में , भगवान भोले नाथ का प्रिय पंचाक्षर मंत्र "ॐ नमः शिवाय " का जाप भी कर सकते है।


2 - अगर मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा से करे तो शनि दोष का प्रकोप कुंडली में से बहुत हद तक कम किया जा सकता है।  इसके लिए शनि दोष मंत्र: का जाप करें। शनिवार को शनि मंत्र ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जाप करें। यह मंत्र अपनी श्रद्धा के अनुसार एक माला (108  बार ) कर सकते हैं।


3 - शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का दीपक जलाकर , इस मंत्र का 11 बार जाप कीजिए , शनि दोष शांत होता है। आय के साधन बनते हैं। दोनों में कोई एक मंत्र का जाप किया जा सकता है। 


 --  ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:


 --  मंत्र- ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

सभी सवालों का उत्तर दिया है , शनि देव को कौन सा प्रसाद चढ़ाया जाता है ? शनिवार को लोहा न खरीदना क्या अंधविश्वास है ? शनिवार के दिन नही खरीदनी चाहिए ये चीज़ें। शनिदेव को खुश करने के उपाय , शनि देव की दशा हटाने के उपाय क्या हैं। कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए। जय शनि देव


जानकारी अच्छी लगी तो फॉलो कीजिए और दायीं और लाल घंटी को दबा दीजिए , ताकि अगली पोस्ट जल्दी से जल्दी आपके पास पहुंचे , धन्यवाद 

कैसे पता करूँ कि मुझ पर किसी ने जादू-टोना किया है या नहीं ? टोने और टोटके में क्या अंतर होता है ? Is black magic real


सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने