कैसे करें पूजा , How do I worship Hindu god ?

 

जानें क्या है ,नित्य पूजा विधि : घर में पूजा करने के सही नियम ,पूजा करने की सही विधि , क्षमा मंत्र और नित्य पूजा की आवश्यकता क्यों है। कैसे करें पूजा

कैसे करें पूजा , How do I worship Hindu god ?


तक़रीबन सभी सवालों का जवाब इस लेख में दिया है।  कैसे करें पूजा , How do I worship Hindu god ? नित्य पूजा विधि मंत्र सहित ,सरल पूजा विधि , सिंपल पूजा कैसे करें? पूजा करने की विधि हिंदी में ,कैसे करें पूजा | INSTAGRAM  पर भी बताते रहते है।


वैदिक ,सनातन , हिन्दू धर्म में ईश्वर प्राप्ति के लिए नित्य पुजा का मार्ग सर्वोत्तम माना गया है। दुनिया में खुश रहने के लिए भगवान में आस्था होना बेहद जरूरी है।

  

ऐसे में यदि आप घर परिवार की सुख समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं , तो आपका ईश्वर पर अटूट विश्वास होना चाहिए।


  कहते हैं सच्चे मन से यदि भगवान को याद किया जाए और उनकी पूजा की जाए तो हमारी मनोकामनाएं आवश्य पूरी होती हैं। 


प्रतिदिन पूजा पूर्व या उत्तर की ओर मुँह करके करनी चाहिये, हो सके तो सुबह 6 से 8 बजे के बीच में ही कीजिए । 


जमीन पर आसन पर बैठकर ही पूजा करनी चाहिये, पूजागृह में सुबह एवं शाम को दीपक,एक घी का और एक तेल का रखें।


घर में पूजा अर्चना करने के बाद उसी जगह पर खड़े होकर 3 परिक्रमाएँ करें।

घर के पूजाघर में मूर्तियाँ 1 ,3 , 5 , 7  इंच तक की होनी चाहिये, इससे बड़ी ना हों। तथा खड़े हुए गणेश जी, सरस्वतीजी, लक्ष्मीजी, की मूर्तियाँ घर में नहीं होनी चाहिये।


सभी को अपने पूजा घर में कलश स्थापित करना चाहिये।  कलश जल से पूर्ण, श्रीफल से युक्त विधिपूर्वक स्थापित करें।  यदि आपके घर में श्रीफल कलश उग जाता है , तो वहाँ सुख एवं समृद्धि के साथ स्वयं लक्ष्मी जी नारायण के साथ निवास करती हैं। 


 वहीँ बात अगर नित्य पूजा की करें तो इस पूजा में हम सूर्य, गणेश, दुर्गा माँ, शिव जी और विष्णु का पूजन करते हैं।  इन भगवानो को पंचदेव भी कहा जाता है।


  रोज़ाना पंचदेव की पूजा करने से लक्ष्मी माँ की कृपा हम पर सदैव बनी रहती है धन की प्राप्ति होती है।


कैसे करें पूजा ? ये कोई बड़ा प्रश्न नहीं है , सिंपल पूजा कैसे करें? ये महत्वपूर्ण है। यहाँ सरल पूजा विधि क्या है , वो बताते हैं। 

प्रात​: उठकर अपने दोनों हाथों को सामने फैलाकर निम्न श्लोक पढ़ते हुए अपने हथेलियों का दर्शन करें और इस मंत्र का 3 बार जाप करें ---

कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती।

करमूले तू गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम्।।


सुबह उठते ही भूमि पर चरण रखते समय जरूर स्मरण करें , सारा दिन शानदार गुजरेगा --

समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मंडिते।

विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यं पाद स्पर्शं क्षमश्वमेव


नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नान करते समय इस मंत्र का स्मरण करें 

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।

नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।


समाज में जय जयकार चाहिए तो नित्य कीजिए - सूर्य नमस्कार

ॐ सूर्य आत्मा जगतस्तस्युषश्च

आदित्यस्य नमस्कारं ये कुर्वन्ति दिने दिने।

दीर्घमायुर्बलं वीर्यं व्याधि शोक विनाशनम्

सूर्य पादोदकं तीर्थ जठरे धारयाम्यहम्।।


आशा करते हैं , सभी सवालों का जवाब इस लेख में मिल गया होगा । 

 कैसे करें पूजा , How do I worship Hindu god ? नित्य पूजा विधि मंत्र सहित ,सरल पूजा विधि , सिंपल पूजा कैसे करें? पूजा करने की विधि हिंदी में ,कैसे करें पूजा | 


कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए। जानकारी अच्छी लगी तो फॉलो कीजिए ,शेयर कीजिए। धन्यवाद ,जय श्री राधे 

सवामणी क्‍या होती है ? हनुमान जी की सवामणी

सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने