महालक्ष्मी का वास कहाँ होता है , Goddess Laxmi

बिना अर्थ ,सब व्यर्थ , यानि लक्ष्मी नहीं तो कुछ नहीं। स्थाई लक्ष्मी चाहिए ? ये कीजिए 

महालक्ष्मी का वास कहाँ होता है , Goddess Laxmi


लोगों के कुछ सवाल हैं , महालक्ष्मी का वास कहाँ होता है , Goddess lakshmi , लक्ष्मी कैसे आती है , लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र , क्या करने से घर में लक्ष्मी आती है ,मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कैसे मिलता है?


आइए विस्तार से जानते हैं कि , महालक्ष्मी का वास कहाँ होता है , और किसके घर में पल भर भी नहीं टिकती हैं। लेख में बताई गई सावधानियां जरूर कीजिए। बहुत सरल और जिंदगी सँवारने वाली हैं। 


यहाँ स्थाई लक्ष्मी जी वास करती हैं 


पूजा-पाठ में श्रीफल अर्थात् एकाक्षी नारियल का विशेष महत्व होता है। धार्मिक कार्यो में श्रीफल अर्पण करने का विधान है।  आपको जान आपको आश्चर्य होगा कि सभी नारियल श्रीफल नहीं होते हैं केवल एकाक्षी नारियल ही श्रीफल होता है |


एकाक्षी नारियल को साक्षात लक्ष्मी जी का रूप माना गया है। यह बहुत ही दुर्लभ होता है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं। 


एकाक्षी नारियल की पहचान 


 नारियल में तीन खड़ी रेखाएं भी दिखाई देती हैं  ,एकाक्षी नारियल में केवल दो रेखाएं होती हैं। सामान्य नारियल की आकृति में तीन छिद्र दिखाई देते हैं , जिन्हें दो आंखें व एक मुख कहा जाता है। एकाक्षी नारियल में केवल दो छिद्र होते हैं। जिन्हें एक मुख व एक आंख कहा जाता है। 

 

जिस घर के पूजा घर में , कलश में पानी डालकर एकाक्षी नारियल स्थापित करने के बाद यदि नारियल उग आये ( नारियल का पौधा निकल आये ) , उस घर में माता लक्ष्मी जी का स्थाई निवास होता है। 

अन्य सरल उपाय - लक्ष्मी कैसे आती है ?

1 - ऐसे में जिस घर में इन पेड़ों के नीचे प्रतिदिन शुद्ध घी का दीपक जलाया जाता है, वहां पर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। घर में नित्य घी का दीपक जलावें और सुखी रहें। कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा घर में नित्य अवश्य जलाना चाहिये, जिससे वातावरण अधिकाधिक शुद्ध हो: वातावरण में धनात्मक ऊर्जा बढ़े |


2 - जिस घर में नियमित श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ होता है, वहां पर माता लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है | अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखिये , घर में बरकत रहेगी ।


3 - अपने घर के ईशानकोण तथा ब्रह्मस्थान को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना चाहिए। 

माता लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु का तुलसी, केला और आंवले के पेड़ में वास होता है। 

 

4 - जिन घरों में गाय और भगवान विष्णु की विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है, वहां पर माता लक्ष्मी जी का हमेशा वास बना रहता है। 


5 - जो भी व्यक्ति अन्न का सम्मान करते हैं । उनके घर में लक्ष्मी का वास रहता है। भोजन की थाली को कभी ठोकर मत मारें। 


 6 - विघ्नकर्ता श्री गणेश जी के बिना मां लक्ष्मी का पूजन अधूरा माना जाता है। क्योंकि ज्ञान के बिना धन आपके पास अधिक समय तक नहीं रह सकता। माँ लक्ष्मी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की माँ हैं। इसलिए हमेशा लक्ष्मी जी की प्रतिमा गणेश जी के दाईं ओर रखें। 


7 - देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं इसलिए कभी भी उनकी प्रतिमा खड़े अवस्था में नहीं रखना चाहिए। कमलासन पर विराजमान माता की मूर्ति ही स्थापित करें |

8 - किसी भी दिन सुबह जल्दी उठकर लाल रेशम का कपड़ा लें और उसमें अखंडित 21 चावल के दाने जो हल्दी से रंगे हो बांध लें। इसके बाद लक्ष्मी मां की पूजा करें और पूजा के स्थान पर कपड़े में बंधे चावल भी रखें। 


पूजा के बाद मां से अपनी मनोकामना मांगे और चावल की पोटली को अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी


9 - साबुत धनिया, हल्दी की पांच गांठें,11 कमलगट्टे तथा साबुत नमक एक थैली में रख कर तिजोरी में रखने से बरकत होती है श्री (लक्ष्मी) व समृद्धि बढ़ती है।

यहाँ पढ़ें - तुरंत पैसा पाने का मंत्र , घर में बरकत के लिए क्या करना चाहिए ,remedies for money


यहां पल भर भी नहीं टिकती हैं मां लक्ष्मी


1 - जिस घर के लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बिस्तर पर सोते रहते हैं, उन लोगों के यहां से धन की देवी नाराज होकर चली जाती हैं। 


2 -  जिन घरों में स्त्रियों , बहन -बेटियों का अनादर होता है, उस घर से धन की देवी नाराज होकर चली जाती हैं। 


 3 - जिन लोगों के यहां रात भर जूठे बर्तन सूखे पड़े रहते हैं, उस घर से धन की देवी नाराज होकर चली जाती हैं। इसी तरह भूलकर भी घर के चूल्हे पर जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।  घर में किसी परिस्थिति में जूठे बर्तन न रखें।


 4 - क्योंकि शास्त्र कहते हैं कि रात में लक्ष्मीजी घर का निरीक्षण करती हैं यदि जूठे बर्तन रखने ही हो तो किसी बड़े बर्तन में उन बर्तनों को रख कर उनमें पानी भर दें और ऊपर से ढक दें तो दोष निवारण हो जायेगा।


 5 - यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो चूल्हा और उसके आसपास का एरिया हमेशा साफ-सुथरा और पवित्र रखें.घर में यदा कदा केसर के छींटे देते रहने से वहाँ धनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है पतला घोल बनाकर आम्र पत्र अथवा पान के पत्ते की सहायता से केसर के छींटे लगाने चाहिये।


6 - वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना गया है , ऐसे में इस स्थान पर किसी भी प्रकार वास्तु दोष नहीं होना चाहिए।  इस जगह कबाड़ का सामान मत रखें। 

दक्षिणावर्त शंख जिस घर में होता है,उसमे साक्षात लक्ष्मी एवं शांति का वास होता है वहाँ मंगल ही मंगल होते हैं पूजा स्थान पर दो शंख नहीं होने चाहिये।


7 - आपके यहां धन का भंडार हमेशा भरा रहे तो भूलकर उत्तर दिशा में कूड़ा या फिर बेकार चीजों को न रखें।  धन की देवी की कृपा बनी रहे, इसके लिए उत्तर दिशा और ईशान कोण को हमेशा साफ-सुथरा रखें।  मकड़ी के जाले एवं दीमक से घर को सर्वदा बचावें अन्यथा घर में भयंकर हानि हो सकती है।


8 -  जिन लोगों के घर में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाया जाता है, उस घर से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।  यदि घर में शाम के समय झाड़ू लगाना बहुत जरूरी हो तो कूड़े को डस्टबिन में रखें और उसको अगले दिन प्रात:काल ही बाहर फेंके।  घर में झाड़ू कभी खड़ा कर के न रखें झाड़ू लांघना, पाँव से कुचलना भी दरिद्रता को निमंत्रण देना है दो झाड़ू को भी एक ही स्थान में न रखें इससे शत्रु बढ़ते हैं।

यहाँ पढ़ें - व्यापार नहीं चल रहा , business not going well

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप


हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन और वैभव बना रहता है। मां लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं उसके पास दरिद्रता कभी नहीं आती। 


 धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा से धन की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है। यदि माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं तो इससे जीवन में दरिद्रता आती है. ऐसे में मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें -—

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी गायत्री मंत्र

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

मान्यता है कि लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करने से घर व जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सभी भौतिक सुविधाएं मिलने के साथ समाज में पद व यश की प्राप्ति होती है। रोजाना इस मंत्र का जप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही हर क्षेत्र में सफलता के रास्ते खुलते हैं।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र का अर्थ


इस मंत्र में ॐ का अर्थ ईश्वर रुप माता महालक्ष्मी से लिया गया है, जो सृष्टि के पालन कर्ता भगवान विष्णु की पत्नी हैं। ऐसे में हम मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनसे प्रार्थना करते हैं कि हे देवी मां हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें औरो हम पर अपनी कृपा बनाए रखें।

ऋण मुक्ति पाने के लिए महालक्ष्मी मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥

मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से देवी-देवताओं की असीम कृपा बरसती है। माना जाता है कि रोजाना कमलगट्टे की माला से महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा उनके भक्तों पर रहती है।


महालक्ष्मी मंत्र का अर्थ


इस मंत्र का जाप करके हम देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे सभी दुख-दर्द दूर कर दें। जीवन की समस्याएं दूर करके हम पर अपनी असीम कृपा बरसाएं।


आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र


ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:


मान्यता है कि मां लक्ष्मी के मंत्र का 11000  बार जाप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। ऐसे में इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन धन संबंधी कोई समस्या नहीं आती है। इसके साथ ही जीवन हमेशा सुखों से भरा रहता है। 

आशा है आपके सवालों के जवाब मिल गए होंगे , महालक्ष्मी का वास कहाँ होता है , Goddess lakshmi , लक्ष्मी कैसे आती है , लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र , क्या करने से घर में लक्ष्मी आती है ,मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कैसे मिलता है? कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए। जय महा लक्ष्मी माता

यहाँ पढ़ें - ग्राहक वशीकरण मंत्र क्या है , ग्राहक आकर्षण मंत्र उपाय क्या है। no customer in shop


 जानकारी अच्छी लगी तो फॉलो कीजिए और दायीं और लाल घंटी को 

दबा दीजिए , ताकि अगली पोस्ट जल्दी से जल्दी आपके पास पहुंचे ,

 धन्यवाद

सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने