किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए , tilak according to day

 

सप्ताह के सात दिनों के लिए सात तिलक- जागृत होगा भाग्य


किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए , tilak according to day



ये सवाल स्वभाविक है , किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए ,अलग वार का अलग तिलक, tilak according to day , राशि के अनुसार कौन सा तिलक लगाना चाहिए ? माथे पर तिलक लगाने का क्या महत्व है , तिलक लगाने के फायदे , तिलक लगाने का मंत्र , रोज कौन सा तिलक लगाना चाहिए ? इस लेख में विस्तार से बताया है , ध्यान से पढ़ें


सनातन धर्म में प्राचीन तिलक का रिवाज है। जब लोग शुभ कार्यो के लिए जाते थे , कोई शुभ कार्य शुरू करते थे या फिर प्रतिदिन के कार्यो में सफलता के लिए अपने इष्ट देव को स्मरण करके तिलक धारण करते थे I पूर्वजों की माने तो, तिलक सौभाग्य का संचालक है।


ध्यान देने योग्य बात ये है की , कौन सा तिलक किस कार्य के लिए लगायें , जिससे की कार्यो में सफलता मिले। 


 हम आपको बताते है की कौन सा तिलक किस दिन लगाये ,ताकि ज्योतिष के अनुसार शुभ स्थिति बने और आपका कार्य सफल हो। आज  सप्ताह के सात दिनों के लिए सात अलग-अलग तिलक के बारे में जानते हैं। लेख पूरा पढ़ें 


तिलक धारण यदि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किया जाए तो सभी कार्य सम्पन्न होते हैं , और सभी पाप नष्ट हो जाते है। यदि वार अनुसार तिलक धारण किया जाए तो उक्त वार से संबंधित ग्रहों को शुभ फल देने वाला बनाया जा सकता है।

सप्ताह के किस दिन लगाएं कौन सा तिलक तो होगा विशेष लाभ

विशेष लाभ के लिए सप्ताह के किस दिन किसका तिलक करें , यदि वार अनुसार तिलक धारण किया जाए तो उक्त वार से संबंधित ग्रहों को शुभ फल देने वाला बनाया जा सकता है। 

सोमवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


सोमवार का दिन भोले नाथ का दिन होता है।  तथा इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है। 


मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक धारण कीजिए । इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं , श्रेष्ठ तिलक है।


मंगलवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


मंगल मुखी सदा सुखी। मंगलवार को हनुमानजी का दिन माना गया है। इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल देव लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। 


इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है , और दिन शुभ बनता है। माता बहनों को इस दिन लाल बिंदी लगनी चाहिए। 


सपने में लाटरी,सट्टा आदि का नंबर पता करने का मंत्र | satta mantra sadhna


बुधवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


बुध रहेगा हमेशा शुद्ध। बुधवार को भगवान श्री गणेश और माता जगदंबा का दिन भी माना गया है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध ग्रह। इस दिन सूखे सिंदूर जिसमें कोई तेल न मिला हो का तिलक लगाना चाहिए।


 इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है , और दिन शुभ रहता है। किसी भी काम जाओ सामने वाला बात मानता है। 


गुरुवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


गुरु बृहस्पति सभी , देवताओं के गुरु हैं। गुरुवार के खास देवता हैं ब्रह्मा। इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है।


 इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगाया जा सकता है। इससे आर्थिक परेशानी का हल भी होता है।


शुक्रवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


जिनको अपनी कुलदेवी का पता नहीं है , तो हर शुक्रवार घी का दीपक कीजिए। शुक्रवार का दिन श्री विष्णु प्रिया लक्ष्मी जी का है। इस दिन का स्वामी शुक्र ग्रह है। हालांकि इस ग्रह को दैत्यराज भी कहा जाता है। 


दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य थे। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं। 


शनिवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


शनिवार को भैरव, शनि और यमराज का दिन माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि ग्रह। शनिवार के दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए जिससे भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते। दिन शुभ रहता है , सरसों का तेल दान कीजिए ।


रविवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए


रविवार का दिन सूर्यदेव और भगवान श्री विष्णु का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है , सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। इस दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। भगवान श्री विष्णु की कृपा रहने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है वहीं निर्भयता आती है। समाज में मान सम्मन बढ़ता है।


सभी सवालों के यथासंभव जवाब दिए हैं  , अलग वार का अलग तिलक, किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए , tilak according to day , राशि के अनुसार कौन सा तिलक लगाना चाहिए ?माथे पर तिलक लगाने का क्या महत्व है , तिलक लगाने के फायदे , तिलक लगाने का मंत्र , रोज कौन सा तिलक लगाना चाहिए ? कोई और सवाल हो तो टिपण्णी कीजिए , जय श्री राधे


जानकारी अच्छी लगी तो फॉलो कीजिए और दायीं और लाल घंटी को दबा दीजिए , ताकि अगली पोस्ट जल्दी से जल्दी आपके पास पहुंचे , धन्यवाद

सवामणी क्‍या होती है ? हनुमान जी की सवामणी hanuman ji


सभी प्रकार की ज्योतिषीय और आध्यात्मिक समस्याओं के लिए सम्पर्क करें  

whatsapp  7206661495 

गीता जी वेदांत


और नया पुराने